संतकबीर नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लॉकडाउन की वजह से लहुरेगांव के रहने वाले दो भाई मुंबई में फंसे हैं। इधर बीमार पिता का बुधवार की रात निधन हो गया। दोनों बेटों की घर न होने की वजह से बृहस्पतिवार को पत्नी ने पति की चिता को आग लगाया।
लहुरेगांव निवासी 64 वर्षीय रामउदित शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार की रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जब मुंबई में रह रहे बेटे फूलचंद्र और रमेश को दी गई तो वह फोन पर ही फफक पड़े। लॉकडाउन की वजह से पिता के अंतिम में शामिल न होने की असमर्थता जाहिर किए। पति की मौत और बेटों के मुंबई में फंसे होने पर वृद्धा इसरावती सदमे में आ गईं। गांव के लोग बृहस्पतिवार को वृद्ध का शव लेकर सरयू नदी के बिड़हर घाट पर रवाना हुए तो इसरावती ने पति की चिता में आग लगाने की इच्छा जाहिर की। घाट पर पहुंच कर पति का अंतिम संस्कार किया।
ग्राम प्रधान रामललित शर्मा, पूर्व प्रधान रमेशचंद्र शर्मा, हरिनागर शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में दोनों बेटे मुंबई से नहीं आ पाए। जिसकी वजह से पत्नी ने ही पति का अंतिम संस्कार किया।